दैनिक भास्कर के ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़
दैनिकभास्कर की ओर से साकची स्थित आम बागान में आयोजित पांच दिवसीय ट्रेड फेयर के दूसरे दिन रविवार को सभी स्टॉल पर शहरवासियों को भीड़ उमड़ पड़ी थी।
शहरवासी एक ओर जहां रीयल एस्टेट के सभी प्रोजेक्ट की स्थिति की जनकारी ले रहे थे, तो दूसरे ओर बैकिंग ऋण और योजना से भी पूरी तरह से अवगत हो रहे थे। शहरवासियों ने ट्रेड फेयर का सराहना करते हुए कहा कि दैनिक भास्कर हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों के तहत कुछ ना कुछ कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है। यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
इस ट्रेड फेयर में रीयल एस्टेट, ऑटो मोबाइल तथा बैंकिंग सेक्टर के अनेक स्टॉल लगाए गए हैं। इससे एक ही स्थान पर जहां शहर के प्रमुख बिल्डरों के वर्तमान प्रोजेक्ट और भावी प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी मिल रही है।
ट्रेड फेयर में इन स्टॉलों पर दिखी सबसे ज्यादा भीड़
अरुणाइंफ्रास्ट्रक्टर, श्रीकृष्णा होम्स, सीबीएल डेवलपर्स, पैरामाउंट कंस्ट्रक्शन, झारखंड मेन दीप, ग्रीन वुड्स, याशिका ग्रीन सिटी, एसएमआर निर्माण प्राइवेट लिमिटेड, आशियाना हाउसिंग, लक्ष्य कंस्ट्रक्शन, सूरज कंस्ट्रक्शन, एमएस कंस्ट्रक्शन, रेनो, प्रज्ञा ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा एसबीआई।
आज नृत्य-संगीत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
ट्रेडफेयर में शहरवासियों के लिए मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था की गई है। शहरवासी खरीदारी जानकारी के अलावा मनोरंजन का भी आनंद उठा सकते हैं। सोमवार को शाम पांच बजे से नृत्य-संगीत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस लोग एकल (सोलो) और समूह (ग्रुप) में भाग ले सकते हैं। संगीत प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं, जबकि ड्रेस प्रतियोगिता में पांच साल से 15 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। नृत्य प्रतियोगिता में पांच वर्ष से 10 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच ट्रेड फेयर स्थित काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
साकची आमबागान में आयोजित पांच दिवसीय ट्रेड फेयर में स्टॉल पर लगी भीड़।