एग्रिको शिव मंदिर में भक्तों ने की सूर्य पूजा
जमशेदपुर| सार्वशाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को एग्रिको स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सूर्य पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान सैकड़ों स्त्री-पुरुष ने हवन पाठ में भाग लिया। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर महासभा की ओर से भजन सागर का भी आयोजन किया गया, जिसकी दर्शकों ने प्रशंसा की। समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष महेशानंद पांडेय और सचिव रवींद्र मिश्रा ने योगदान दिया। पूजा में जमशेदपुर के अवाला आदित्यपुर, गम्हरिया और हाता के श्रद्धालु भी शामिल हुए।