खालसा दल कराएगा सामूहिक विवाह
जमशेदपुर| सिखसमाज में पहली बार बीर खालसा दल की पहल पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी दल द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। इसे लेकर रविवार को बैठक भी हुई। दल के अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटिया ने बताया कि 13 मार्च को साकची गुरुद्वारा स्थित श्री गुरु रामदास लंगर हॉल में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के परिवार अपने लड़के लड़की का बायोडाटा लेकर उपस्थित हों। परिचय सम्मेलन में जितनी भी जोड़ी के बीच आपसी तालमेल बैठेगा, उनके सामूहिक विवाह का आयोजन तीन अप्रैल को साकची गुरुद्वारा में किया जाएगा। जरूरतमंद दल के साकची स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बैठक में हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, श्याम सिंह भाटिया, ताज सिंह आदि उपस्थित थे।