पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हज यात्रा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | हजयात्रा-2016 के लिए 15 फरवरी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। अब तक शहर आस पास के 400 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन और मैनुअल तरीके से फॉर्म भरा है। अंतिम दिन कुछ अन्य के भी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के लिए साकची जामा मस्जिद हज कमेटी के कार्यालय में एक माह से हज सेवकों द्वारा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है। धातकीडीह मदरसा फैजुल उलूम हज खिदमात सेंटर में भी आजमीन हज का फॉर्म भरने के लिए काम हो रहा है। यहां 60 से अधिक फॉर्म जमा हुए हैं।

ज्ञात हाे कि पहले हज कमेटी ऑफ इंडिया ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 फरवरी घोषित की थी। बाद में लोगों के आग्रह पर तिथि बढ़ाई गई।

खबरें और भी हैं...