हावड़ा -शिरडी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त थर्ड एसी
जमशेदपुर | दक्षिण-पूर्व रेलवे प्रशासन ने करीब आधा दर्जन जोड़ी ट्रेनों में स्थाई तौर पर थर्ड एसी ट्रेन लगाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोनल परिचालन विभाग ने यह अधिसूचना जारी की है। इन ट्रेनों में 22894-22893 हावड़ा शिरडी हावड़ा साईंनगर एक्सप्रेस, 22857-22858 सांतरागाछी आनंदविहार सांतरागाछी एक्सप्रेस, (22851-22852) सांतरागाछी मेंगलोर सांतरागाछी विवेक एक्सप्रेस, 18009-18010 सांतरागाछी अजमेर सांतरागाछी एक्सप्रेस, 22830-22829 शालीमार भुज शालीमार एक्सप्रेस और 22825-22826 शालीमार चेन्नई सेंट्रल शालीमार एक्सप्रेस शामिल हैं। 18 फरवरी से नियमित ट्रेनों के समय में नया आदेश प्रभावी होगा।