स्कूल की जलापूर्ति योजना में हेराफेरी की आशंका
जमशेदपुर | डुमरियाके प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जलापूर्ति योजना के नाम पर हेराफेरी की शिकायत भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पंडा ने की है। साथ ही पोटका विधायक मेनका सरदार से जांच की मांग की। दिलीप पंडा ने कहा कि 2014-15 में डुमरिया में लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य संवेदक उदय प्रताप सिंह द्वारा करवाया गया था। निर्माण कार्य का प्राक्कलन 17 लाख 33 हजार था। कार्य समाप्ति का समय 6 माह था। दुर्भाग्य से यहां कुछ भी काम नहीं हुआ।