राजद कार्यालय को लेकर गहराया विवाद
जमशेदपुर | मऊभंडारबाजार स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय को लेकर दो लोगों के बीच विवाद गहरा गया है। मऊभंडार निवासी नूरगुल खान और मो इस्माइल दोनों ने कार्यालय पर अपना दावा करते हुए ओपी थाना में शिकायत की है। दोनों के बीच कार्यालय में अपना दावा करने को लेकर विवाद गहरा गया है। दोनों अपने-अपने स्तर पर कार्यालय को अपना बता रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है।