पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कांग्रेसियों ने तीन जिलाध्यक्षों के खिलाफ फूंका विरोध का बिगुल

कांग्रेसियों ने तीन जिलाध्यक्षों के खिलाफ फूंका विरोध का बिगुल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | जमशेदपुर

जुगसलाईस्थित ललित नारायण आश्रम में रविवार को कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार झा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। मौके पर रवींद्र झा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान 23 फरवरी को माइकल जाॅन ऑडिटोरियम में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की होनेवाले महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। इंटक नेता चन्द्रभान सिंह ने महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेसियों से स्वेच्छा से जिम्मेवारी लेने की अपील की।

तीनजिलाध्यक्षों के हटने के बाद ही मजबूत होगी कांग्रेस : विजय

बैठकको संबोधित करते हुए विजय यादव ने कहा कि जिस दिन कोल्हान के तीनों जिलाध्यक्ष हटेंगे, उसी दिन से पूरे कोल्हान में कांग्रेस मजबूत हो जाएगी। उन्हें हटाने की मुहीम 23 फरवरी से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन को लेकर जनसभा स्थल सहित पूरे जमशेदपुर को झंडा, पताखा तोरणद्वार से सजाया जाएगा।

कार्यकर्ता किए जाएंगे आमंित्रत

बैठकमें उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें महासम्मेलन में भाग लेने के लिए अनुरोध करने का निश्चय किया है। ताकि महासम्मेलन को एैतिहासिक बनाया जा सके।

बैठक में ये हुए शामिल : अवतारसिंह तारी, चंद्रभान सिंह, उपेंद्र शर्मा, सामंतो कुमार, प्रमोद सिंह, नंदलाल सिंह, मनोज सिंह, संजीव श्रीवास्तव, अमित दोसाज, रामनाथ प्रसाद, अमर मिश्रा, धनपत पांडेय, नलिनी सिन्हा, चंचल श्रीवास्तव, भरत कुमार, सुजीत आनंद, अतुल गुप्ता, फणींद्र सिंह, जिलानी गद्दी, सन्नी सिंह, सुदर्शन तिवारी, प्रभाकर उपाध्याय, आशीष अग्रवाल, विक्की रजक, दीपक सिंह, अजय सिंह, संतोश कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...