पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 हजार सक्रिय सदस्य बनाने की अपील

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भाजपामहानगर के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को साकची स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने की। इसमें पार्टी में सक्रिय सदस्य बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से इस बार महानगर क्षेत्र में पांच हजार सक्रिय सदस्य बनाने की अपील की। वहीं शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से शीघ्र ही शहर में अभियान चलाने को कहा। बैठक में कमल किशोर, राम सिंह मुंडा, तपन कर्मकार, संजीव मुखर्जी समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...