गोलमुरी में झामुमो ने कैंडल मार्च निकाला
जमशेदपुर | सियाचिनमें हिमस्खलन में शहीद हुए हनुमंतथप्पा एवं उनके साथी जवानों के लिए झामुमो की गोलमुरी समिति ने रविवार को श्रद्धांजलि सभा की। गोलमुरी में कैंडल मार्च निकाला। शहीद की आत्मा के लिए पांच मिनट का मौन रखा गया। इसमें अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सोनू हेम्ब्रम, ब्रह्मानंद प्रधान, गुरमीत सिंह मिंटू, संजय सिंह, रेहान अली, हरदेव सिंह, सविता सिंह, शामू होनहागा, वीरेंद्र प्रधान, लवली सिंह आदि शामिल हुए।