आपकी लिखी कहानी में है दम, ताे 2 करोड़ देगी सरकार
झारखंडसरकार कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति बना रही है। इसके लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है। स्थानीय स्तर पर फिल्म बनाने और उसके प्रमोशन पर आने वाले खर्च के लिए 2 करोड़ रुपए तक अनुदान देने की याेजना बनाई है। ऐसे फिल्मकारों को आमंत्रित किया गया है, जिनके पास बेहतरीन कहानी है, पर वे धन के अभाव में फिल्म नहीं बना पा रहे हैं। जनसंपर्क विभाग को धनबाद के 7 लोगों ने आवेदन के साथ कहानी भेजी है। जागरूकता फैलाने के लिए सभी जिलों में हर सप्ताह फिल्मों की स्क्रीनिंग की योजना बनाई है। पहले फेज में धनबाद, रांची, जमशेदपुर, देवघर और बोकारो में स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
सभी जिलों के अधिकारियों से सक्रिय कलाकारों की सूची भी मांगी है। कलाकारों को उचित प्रशिक्षण दिलाने की भी योजना है। हर विधा के ऐसे कलाकारों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जो धन के अभाव में अपनी कला को नहीं निखार पा रहे हैं।
अप्रैल में होगा फिल्म महोत्सव का आयोजन
अप्रैलमें झारखंड में फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य सरकार ने फिल्मों का प्रदर्शन रांची और जमशेदपुर में करने का फैसला किया है।
राज्य में जल्द ही फिल्म विकास निगम का गठन किया जाएगा। फिल्मकार निगम के पास ही कहानी भेजेंगे। उसी आधार पर सरकार उन्हें अनुदान देगी। जब तक निगम का गठन नहीं हो जाता, तब तक फिल्मकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव के कार्यालय में कहानी के साथ आवेदन भेज सकते हैं।
कलाकारों को सरकार देगी अनुदान
^सरकारस्थानीय स्तर छोटे फिल्मकार और कलाकार को बढ़ाने देने के लिए फिल्म नीति का निर्माण कर रही है। सरकार ने फैसला लिया है कि आर्थिक अभाव के कारण फिल्मों के निर्माण और प्रमोशन नहीं करने वाले कालाकारों को सरकार 2 करोड़ का अनुदान देगी। हर सप्ताह जिलों में स्क्रीनिंग किया जाएगा। फिलहाल सरकार ने पांच जिलों में फिल्म स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया है। -आनंद, डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, रांची