पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लहर-लहर लहराई रे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहर-लहर लहराई रे

पर झूमे श्रद्धालु

भूली | वसंतपंचवी के अवसर पर भूली ब्लाॅक सेक्टर पांच स्थित दुर्गा मंडप परिसर में मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण में बतौर मुख्य अतिथि भूली ओपी प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरबाअड्डा थानेदार प्रदीप चौधरी, वीर चंद्र सिंह, गणेश सिंह, मोद सिंह मौजूद थे। जय हो जागरण टीम द्वारा भव्य जागरण की प्रस्तुति की गई। जमशेदपुर की भजन गायिका पूजा झा द्वारा लहर-लहर लहराई रे, मेरी मां की चुनरिया, किसने सजाया मइया तुमको आदि भजनो का ऐसा समां बांधा कि श्रोतागण भक्ति विभोर होकर नाचने-गाने लगे। अन्य कलाकारों में रानी, बबलू एवं जहानाबाद के असीम अलबेला भी मौजूद थे। भव्य जागरण का आयोजन भूली नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सिंह के द्वारा आयोजित किया गया तथा इसे सफल बनाने में राजू प्रसाद हाड़ी, सीताराण, अजय किशोर नारायण (अधिवक्ता), सुनील पासवान, राजदेव राम की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...