विश्वनाथ नरेडी बने बिष्टुपुर शाखा के अध्यक्ष
जमशेदपुर| पूर्वीसिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की सभा मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में हुई। सभा में बिष्टुपुर शाखा का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विश्वनाथ नरेडी को शाखा का अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष उमेश शाह, जिला महासचिव पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष मुनका राजस्थान भवन के महासचिव सुरेश आगीवाल, भालूबासा शाखा के अध्यक्ष रामोतार, गोलमुरी शाखा के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, मानगो शाखा के अध्यक्ष तुलसी खेमका आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन शाखा के उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने किया।