कीताडीह में हनुमान चालीसा सुंदरकांड पाठ
जमशेदपुर| कीताडीहन्यू बजरंग काॅलोनी में मंगलवार को बजरंग सेवा संस्थान द्वारा एक दिवसीय 108 हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व झंडा की पूजा की गई। इसी स्थल पर बजरंगबली के मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ जम्मू वाले बाबा ने कराया। इसके बाद गौ पूजा की गई। शाम में प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में संजय कुमार, जीतेंद्र मिश्रा, अमर, मोहन, गौतम शर्मा, अशोक आदि ने योगदान दिया।