पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 207 लोगों ने किया रक्तदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| श्रीश्रीबजरंग विजय मंदिर (जम्बो अखाड़ा), भालूबासा द्वारा स्व. अशोक कुमार रजक की स्मृति में मंगलवार को मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 207 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इससे पूर्व समाजसेवी सह मुख्य अतिथि बेली बोधनवाला ने शिविर का उदघाटन किया, जबकि स्वागत भाषण मंदिर के संचालक कमल किशोर सिंह और मधुसूदन गोस्वामी ने दिया। शिविर में बंटी सिंह, वीरेंद्र चौबे, रणवीर मंडल, राजा दास गुप्ता, रमण पूर्ति, नवलेश कुमार, क्रांति मोहंती, आकाश प्रसाद, बलवीर मंडल, कुरपा बाग, केशव रवि, पीवी राव, मनीष शर्मा, अंगद करुवा, राजेश मुखी, परशुराम मुखी, पप्पू कुमार, विजय कुमार सिंह, बीके घोष आदि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...