मंच ने चलाया कैंसर जागरूकता अभियान
जमशेदपुर| मारवाड़ीयुवा मंच स्टील सिटी शाखा ने मंगलवार को कैंसर जागरूकता अभियान के तहत चित्रांकन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन बर्मामाइंस केपीएस स्कूल में किया। प्रतियोगिता में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच के शाखा अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस पर सात दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सचिव सुमित देबुका ने बताया कि सात दिनों तक अभियान चलाया जाएगा और अंतिम दिन बच्चों को पुरस्कार किया जाएगा। मौके पर अजय अग्रवाल, नीरज धूत, अजय चेतानी, तारा किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।