गुरुद्वारा के सलाहकार की अंतिम अरदास
जमशेदपुर| सोनारीगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार बलदेव सिंह (80) की अंतिम अरदास गुरुवार को सोनारी गुरुद्वारा में होगी। इस दौरान लंगर भी वितरित किया जाएगा। इससे पूर्व सोनारी डिस्पेंसरी रोड में उनकी आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को श्री अखंड पाठ साहिब रखा गया, जिसका भोग गुरुवार की सुबह 11 बजे पड़ेगा। इसके बाद सोनारी गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। स्व. बलदेव सिंह की प|ी तरसेम कौर सोनारी सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन हैं। वहीं, पुत्र इंदरपाल सिंह सोनारी गुरुद्वारा के लंगर इंचार्ज पद पर सेवा दे रहे हैं। बलदेव सिंह के निधन पर सोनारी गुरुद्वारा कमेटी ने शोक जताया है। साथ ही 14 फरवरी को नरवा में आयोजित वनभोज को रद्द कर दिया है।