साकची : छात्राओं को दी गई कॅरियर की जानकारी
जमशेदपुर| साकचीग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में डिजाइनर नेक्सस की ओर से इंटरमीडिएट की छात्राओं के लिए मंगलवार को ‘फैशन एक स्वर्णिम कॅरियर’ विषय पर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. उषा शुक्ला ने की। इस दौरान संस्थान की ओर से छात्राओं को फैशन से जुड़े कॅरियर के बारे में जानकारी दी गई। अब बुधवार को ग्रेजुएशन की छात्राओं को इसी विषय पर कॅरियर की जानकारी दी जाएगी।