पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का हुआ दुग्धाभिषेक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| एमईस्कूल रोड जुगसलाई स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर (सिद्धपीठ) का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 11.30 बजे महादेव की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद स्थानीय पंडित सुकुमार भट्टाचार्य और उनके सहयोगी पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का दुग्धाभिषेक किया गया। अंत में महाआरती हुई, जिसमें काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे। इस दौरान मंदिर परिसर ओम नम: शिवाय जय महाकाल के जयघोष से गूंजता रहा। पूजा में उद्घाटनकर्ता ओड़िशा (बागड़ी) महाकाल मंदिर के महंत संतु बाबा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चंदूलाल भालोटिया थे।

समाजसेवी चंदूलाल भालोटिया द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12.30 बजे से भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। आठ सौ से अधिक भक्तों ने भोग ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगलाल भरतिया ने बताया कि इसकी स्थापना नौ फरवरी 1998 को हुई थी। वार्षिकोत्सव में बजरंगलाल भरतिया, भंवर लाल खंडेलवाल, विजय रिंगसिया, बाल मुकुंद गोयल, सांवर लाल शर्मा, राम निरंजन, अशोक अग्रवाल, सीता राम भरतिया, गिरधारी लाल शर्मा, साधु राम गोयल, कमल भरतिया, प्रकाश जोशी, नगेंद्र, रामेश्वर लाल शर्मा, सुरेश नरेडी, प्रभा पाडिया समेत अनेक लोगों ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...