पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारीडीह में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागवत कथा के लिए बारीडीह से निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

जमशेदपुर| सागरकला मंदिर की ओर से पांचवें श्री शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ शिव चर्चा का शुभारंभ बारीडीह में मंगलवार को हुआ, जिसका समापन 17 फरवरी को होगा। सुबह आठ बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 महिलाएं सिर पर कलश लिए भोलेनाथ के नाम का जाप करते चल रही थीं। जो मानगो सुवर्णरेखा नदी से जल लेकर कथा स्थल पर पहुंचीं। जहां विधिवत मंडप प्रवेश कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा से पूर्व भाजपा नेत्री प्रीति सिन्हा ने पंडाल का उदघाटन किया। वहीं, अपराह्न तीन बजे श्री शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ में कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें कथावाचक नीरज पराशर ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमदभागवत अत्यंत गोपनीय रहस्यात्मक पुराण है। यह भगवत स्वरूप का अनुभव कराने वाला और समस्त वेदों का सार है। संसार में फंसे हुए जो लोग इस घोर अज्ञानांधकार से पार जाना चाहते हैं, उनके लिए आध्यात्मिक तत्वों को प्रकाशित कराने वाला यह अद्वितीय दीपक है। येथे उपस्थित : प्रीतिसिंह, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, लता सिन्हा, मधु सिंह, रुबी सिंह, तनुश्री लेंका, अनिता, बीना, अरुण सिन्हा आदि।

खबरें और भी हैं...