भगवान कृपावान : नीरज
भगवानकी कृपा सब पर समान रूप से बरसती है। जो पात्र होते हैं उन्हें भगवान की कृपा का फल मिलता है, वहीं अपात्र वंचित रह जाते हैं। ये बातें बर्मामाइंस देवस्थान शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में आचार्य नीरज मिश्रा ने मंगलवार को अंतिम दिन कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा पाने से वंचित रहने का कारण हमारे अंदर की कमी है, लेकिन हम उस कमी को दूर करने की बजाय अपनी किस्मत को दोष देना शुरू कर देते हैं। आचार्यजी ने उदाहरण देते हुए कहा कि बरसात सबके लिए समान होती है। बरसात में दो पात्र एक साथ पड़े हैं एक पात्र तो बरसात के पानी से भर जाता है, लेकिन दूसरा पात्र खाली रह जाता है। जो पात्र भर जाता है वो सीधा पड़ा होता है और जो पात्र खाली रह जाता है वो उल्टा होता है। इसी तरह भगवान की कृपा सब पर समान रूप से बरसती है। हमें अपनी श्रद्धा और भावना को मजबूत करके भगवान की भक्ति करनी होगी, ताकि हम भी उसकी कृपा के पात्र बन सकें।
बर्मामाइंस देवस्थान शिव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा सुनते श्रद्धालु इनसेट में आचार्य नीरज मिश्रा।