पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुप्त नवरात्र शुरू, भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| माघशुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी मंगलवार से गुप्त नवरात्र शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट स्थापना की। गुप्त नवरात्र में नौ दिनों तक आदि शक्ति दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। तंत्र-मंत्र से साधना करने वाले लोग इस नवरात्र में सिद्धि प्राप्ति के लिए नौ दिन तक मां भगवती की पूजा करेंगे। इस दौरान भक्तों ने घर पर या मंदिरों में जाकर मां की आराधना की। सुबह में स्नान-ध्यान कर व्रत का संकल्प लिया। दीप प्रज्ज्वलित कर मां दुर्गा की पूजा शुरू की गई। इस मौके पर श्री शीतला माता मंदिर, दुर्गा काली मंदिर में सुबह और शाम में विशेष पूजा-अर्चना हुई, जिसमें शामिल होने के लिए मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ लगी रही।

खबरें और भी हैं...