पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवा महोत्सव मेंयुवानीति बनानेपर जोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों ने बिखेरी सतरंगीछटा

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

जमशेदपुरवर्कर्स कॉलेज की मेजबानी में कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) का तीन दिवसीय तृतीय युवा महोत्सव मंगलवार को साकची के राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में शुरू हो गया। महोत्सव का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि केयू के वीसी डॉ. आरपीपी सिंह ने किया। इसमें सम्मानित अतिथि के तौर पर बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी जुगसलाई के विधायक रामचंद्र सहिस उपस्थित थे। इस अवसर पर वीसी ने राज्य में युवा नीति बनाने की जरूरत बताई। कुणाल षाड़ंगी ने महोत्सव की सफलता के लिए पूरी लगन के साथ मेहनत करने की बात कही। रामचंद्र सहिस ने परिवर्तन के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।

इससे पहले केयू के वीसी डॉ. सिंह ने गुब्बारा उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। फिर समारोह में आए अतिथियों ने दीप जलाकर कर महोत्सव का विधिवत उदघाटन किया। अतिथियों का स्वागत मेजबान कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. डीपी शुक्ल ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य गीत-प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष महोत्सव के आयोजन सचिव डॉ. प्रसून दत्त सिंह ने किया। इसके बाद राजेंद्र विद्यालय प्रेक्षागृह मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कई सांस्कृतिक स्पर्धा आयोजित की गई। पहले दिन चार कैटेगरी में प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोहमें ये थे उपस्थित

को-ऑपरेटिवकॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसएस रजी, एबीएम कॉलेज के डॉ. एसबी तिवारी, एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल प्रो. ओपी खंडेलवाल, वीमेंस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुजाता सिन्हा, ग्रेजुएट कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. उषा शुक्ला, करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद जकरिया, जेकेएस कॉलेज के डॉ. एपी सिंह, जैन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अंगद तिवारी, सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल, डॉ. राजीव कुमार आदि।

ये हैं प्रतियोगिता के विजेता

एलोक्यूशन (इंग्लिश) : वर्षाशर्मा (जाइट, गम्हरिया), एलोक्यूशन (संस्कृत)- जया कुमारी (ग्रेजुएट कॉलेज), विवेक कुमार मिश्रा ( वर्कर्स कॉलेज), एलोक्यूशन (हिंदी)- अमर सांकृत (वर्कर्स कॉलेज), सुवर्णा पाल (जमनीकांत बीएड कॉलेज)। इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में डॉ. पूजा सिन्हा कन्हैया लाल अग्रवाल शामिल थे।

डिबेट(इंग्लिश) : पक्षके विजेता- अभिषेक देब (करीम सिटी कॉलेज), विवेक कुमार मिश्रा (जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर), शिल्पी तिवारी (वीमेंस कॉलेज), विपक्ष के विजेता- ई. सिद्ध गिरि (करीम सिटी कॉलेज), सिलगत शर्मा (वीमेंस कालेज), आरती कुमारी (लोयोला बीएड कॉलेज)।

क्लासिकलडांस : सुरभिबनर्जी (वीमेंस कॉलेज), चांदनी काला धा (महिला कॉलेज चाईबासा), सोनाली (जैन कॉलेज, जमशेदपुर), समूह गान (पाश्चात्य)- जैन कॉलेज।

क्लासिकलइंस्ट्रूमेंटल : एबीएमकॉलेज, वर्कर्स कॉलेज।

वोकल(गायन पाश्चात्य) : वर्कर्सकॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, जाइट गम्हरिया।

समारोह में उपस्थित विधायक कुणाल षाड़ंगी, रामचंद्र सहिस और अन्य।

गुब्बारा उड़ाकर महोत्सव का उदघाटन करते डॉ आरपीपी सिंह (ऊपर) और नीचे महोत्सव में मौजूद विद्यार्थी।

राजेन्द्र विद्यालय के प्रेक्षागृह में नृत्य करतीं छात्राएं।

युवा शक्ति ही करेगी बदलाव : रामचंद्र सहिस

विधायकरामचंद्र सहिस ने कहा कि युवा देश के निर्माता हैं और प्रजातंत्र में इनकी भागीदारी जरूरी है। जब-जब युवा जागा है, इतिहास गवाह है कि देश-दुनिया में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि कोल्हान अपने आप में समृद्ध है। यहां के आयरन ओर ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। इसी तरह यहां के विद्यार्थी भी विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

अच्छे इंसान को ही मिलती है सफलता : कुणाल षाड़ंगी

बहरागोड़ाके विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि अच्छाई वह ताकत है, जो हमें हर स्थिति में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। इसलिए युवा अच्छाई को अपनाएं। क्योंकि युवा शब्द सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा ही बेहतर झारखंड भारत का निर्माण कर सकते हैं। अत: वे जिम्मेवारी समझें संभालें। जो सपने देखें उसे करके दिखाएं। साथ ही विधायक ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अपने सपने थोपें, बल्कि उन्हें सपने साकार करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराएं।

युवाओं की संख्या अधिक, हमारा देश बनेगा नंबर वन : डॉ आरपीपी सिंह

समारोहमें केयू के वीसी डॉ. आरपीपी सिंह ने कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। अपना देश दुनिया का सबसे युवा देश है। इन युवाओं के सहयोग से भारत विश्व में नंबर-वन बनेगा। लेकिन इसके लिए देश राज्य में युवा नीति होनी चाहिए, ताकि युवाओं को सही राह दिखाई जा सके। डॉ. सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजनों से छात्रों की शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक क्षमता का विकास होता है। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाना है। इसलिए उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य उन्हें ऐसे मंच प्रदान किए जाते हैं। वीसी ने कहा कि यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन संसाधन की कमी होने के कारण यहां के प्रतिभावान विद्यार्थी पलायन कर जाते हैं, पर अब ऐसा नहीं होगा और यूनिवर्सिटी हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगा।

अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी : डॉ. पद्मजा सेन

केयूकी डीएसडब्ल्यू डॉ पद्मजा सेन ने कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी है अनुशासन बेहतर कार्ययोजना। इसलिए विद्यार्थी पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें, फिर उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों की ललित भावना कलात्मक अभिरुचि को व्यक्त करता है।

खबरें और भी हैं...