डॉ. आरके चौधरी बने को-ऑर्डिनेटर
जमशेदपुर|एलबीएसएम कॉलेजके एनसीसी अधिकारी खेल प्रभारी डॉ. आरके चौधरी को कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) में आयोजित होने वाली चांसलर ट्रॉफी का को-आर्डिनेटर बनाया गया है। केयू के वीसी डॉ. आरपीपी सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू डॉ. पद्मजा सेन की ओर से मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसमें डॉ. चौधरी को निर्देश दिया गया है कि वह विश्वविद्यालय मुख्यालय में तीरंदाजी बास्केटबॉल (महिला पुरुष) की चांसलर ट्रॉफी भव्यतापूर्वक आयोजित करें। डॉ. चौधरी ने बताया कि चांसलर ट्रॉफी का आयोजन 8 से 11 मार्च के बीच टाटा कॉलेज चाईबासा ग्राउंड में होगा। इसके लिए सभी यूनिवर्सिटी को पत्र भेजा जा रहा है। इस स्पर्धा में प्रवेश पने की अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित की गई है।