आई ब्लास्ट फर्नेस के जेडीसी का उदघाटन
जमशेदपुर| मंगलवारको टाटा स्टील के आई ब्लास्ट फर्नेस में जेडीसी का उद्घाटन किया गया। अब तक आई ब्लास्ट फर्नेस का जेडीसी एच फर्नेस के साथ अटैच था। पहली बार आई फर्नेस के अलग जेडीसी का उद्घाटन किया गया। समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, संजीव कुमार चौधरी, बीके डिंडा, प्रबंधन से संदीप धीर, नीना बहादुर, संजय कुमार आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण चीफ अमित सिंह और धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार तिवारी ने किया। एलडी-टूका रिकॉर्ड उत्पादन : एलडी-2में जनवरी में 1.65 लाख टन रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। इसके लिए मंगलवार को एलडी-टू में मैन्युफैक्चरिंग के वीपी सुधांशु पाठक आर रवि प्रसाद ने केक काटा। मौके पर शहनवाज आलम, धर्मेन्द्र उपाध्याय, एन राजेश आदि मौजूद थे।