पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • यूनियन नेताओं को शोकॉज, चार्जशीट, लेकिन होती रही चर्चा

यूनियन नेताओं को शोकॉज, चार्जशीट, लेकिन होती रही चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटामोटर्स के जीएम (आईआर-सीएसआर) सुमंत कुमार सिन्हा के कार्यालय में पिछले मंगलवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अमलेश कुमार के साथ गाली-गलौज और मारपीट के मामले को लेकर टाटा मोटर्स प्रबंधन ने मंगलवार को किसी नेता को चार्जशीट या शो-कॉज जारी नहीं किया है। कंपनी प्रवक्ता रंजीत धर ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस संबंध में उनकी बातचीत आईआर (इंडस्ट्रियल रिलेशन्स) अधिकारियों से हुई है, लेकिन किसी को कोई शो-कॉज जारी नहीं हुआ है।

हालांकि उन्होंने साफ कहा कि कंपनी प्रबंधन अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। मामले की जांच चल रही है। हम सभी पहलुओं पर जानकारी हासिल कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कंपनी परिसर बाहर यूनियन की कोर कमेटी के तीन नेताओं के शो-कॉज जारी किए जाने को लेकर चर्चा होती रही।

यूनियन को बदनाम कर रहे हैं चंद्रभान : प्रकाश कुमार

यूनियनमहामंत्री प्रकाश कुमार ने कहा कि तो उन्होंने प्लांट हेड से मुलाकात की है और प्रबंधन ने किसी को शो-कॉज जारी किया है। ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह उनके समर्थकों ने यूनियन को बदनाम करने के लिए ऐसी अफवाह फैलायी है। महामंत्री ने कहा कि सरासर गलतबयानी की जा रही है। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है कि कोर कमेटी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हो। यह सब पूर्व महामंत्री का ही कारनामा है। दरअसल सत्ता से बेदखल होना उन्हें रास नहीं रहा है, इसलिए वे और उनके समर्थक यूनिनय को लगातार बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं।

क्या है मामला

दोफरवरी को टेल्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अमलेश कुमार यूनियन के कमेटी मेंबर्स के वेहिकल पास के मामले के लेकर टाटा मोटर्स के इंडस्ट्रियल रिलेशन्स जीएम सुमंत कुमार सिन्हा से बात करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान ही महामंत्री प्रकाश कुमार, कोर कमेटी के पांच सदस्यों और अपने समर्थकों के साथ सुमंत सिन्हा के कार्यालय पहुंच गए और कोर कमेटी के पांच सदस्यों की सदस्यता बहाली और यूनियन सदस्यता शुल्क पर बातचीत करने लगे। जब अध्यक्ष अमलेश कुमार ने महामंत्री से कहा कि सदस्यता बहाली का फैसला आप अकेले नहीं ले सकते। फैसला तो कमेटी मेंबर्स की बैठक में ही होगा, तो मौके पर मौजूद कोर कमेटी के सदस्य अरुण सिंह अध्यक्ष से भिड़ गए। हॉट डिस्कशन होने लगा। जब अध्यक्ष ने एतराज जताया तो सिर्प उनके साथ गाली -गलौज, धक्का-मुक्की की गयी, बल्कि मारपीट करने की भी कोशिश की गई। इस घटना के बाद अध्यक्ष ने कोर कमेटी के तीन सदस्यों अरुण सिंह, पंकज सिंह और हर्षवर्धन सिंह के खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज मारपीट की प्राथमिकी बिरसानगर थाना में दर्ज करा दी। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत टाटा मोटर्स प्रबंधन से भी की।

पूर्व महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह से (फोन नंबर-9234663133) इस संबंध में बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। उनके गुट के पूर्व कोषाध्यक्ष शमशेर खान ने बताया कि चंद्रभान जी को फोन खराब हो गया है, इसलिए उनसे बातचीत नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि महामंत्री प्रकाश कुमार आखिर कब तक अपनी विफलता का ठिकरा चंद्रभान सिंह पर फोड़ते रहेंगे?

कंपनी परिसर में मंगलवार को इंडस्ट्रियल रिलेशन्स के जीएम सुमंत सिन्हा के कार्यालय से यूनियन की कोर कमेटी के तीन सदस्यों को शोकॉज लेटर देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं गए। कोर कमेटी के इन तीन सदस्यों के नहीं आने के बाद शो-कॉज लेटर उनके विभाग के जरिए उन तक पहुंचाने की कोशिश की गयी। लेकिन तीनों ने विभाग में भी शो कॉज लेने से इनकार कर दिया। चर्चा थी कि अब प्रबंधन ने इन तीनों सदस्यों के घर पर शो कॉज लेटर भिजवाने की व्यवस्था की है। यदि घर पर भी वे शो-कॉज लेटर नहीं लेते हैं, तो डाक से नोटिस भेजने की तैयारी प्रबंधन ने की है। यह भी चर्चा होती रही कि कोर कमेटी के इन तीन सदस्यों को बचाने के लिए महामंत्री प्रकाश कुमार दिन भर लगे रहे और प्लांट हेड एबी लाल से मुलाकात कर माफी भी मांगी है, लेकिन महामंत्री ने इससे साफ इनकार किया।

खबरें और भी हैं...