29 फरवरी से टाटा स्टील का गेट जाम करेगा मजदूर संघ
जमशेदपुर| टाटास्टील के ठेका मजदूरों को स्थायीकरण की मांग को लेकर झारखंड स्टील ठेका मजदूर संघ ने आगामी 29 फरवरी से टाटा स्टील के जनरल ऑफिस गेट (72 घंटे तक) जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान संघ की ओर से पदयात्रा जुलूस भी निकाला जाएगा। इसके लिए संघ ने एसडीओ सूरज कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर अनुमति मांगी है।