जेम्को में दो दिवसीय कीर्तन दरबार 27 फरवरी से
जमशेदपुर| जेम्कोआजादबस्ती सिख नौजवान सभा के बैनर तले बाबा दीप सिंह के शहादत दिवस को समर्पित दो दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन 27 28 फरवरी को होगा। इसे लेकर 25 फरवरी को जेम्को गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहिब रखा जाएगा। इसकी तैयारी में सभा के पदाधिकारी लगे हुए हैं। कीर्तन दरबार में संगत को निहाल करने के लिए पंजाब के पंथ प्रसिद्ध प्रचारक कीर्तनीये शहर पहुंचेंगे। इनमें ज्ञानी मान सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई गगनदीप सिंह गंगा नगर वाले और भाई गुरप्रीत सिंह लांडरा वाले ढा़डी जत्था शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय कीर्तनी भाई दर्शन सिंह भी संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। दोनों वेला गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। 28 फरवरी की दोपहर 1.30 बजे अकाली दल द्वारा अमृत का बाटा तैयार किया जाएगा। समागम की तैयारी में संगत सहयोग कर रही है।