शिविर में 188 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
जमशेदपुर| जीवनज्योति फिजियोथेरेपी की ओर से कोयल फार्मा ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित लायंस क्लब में नि:शुल्क बीएमडी जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 188 लोगों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने किया। जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी के संचालक डॉ गौतम कुमार भारती ने बताया कि जांच में 30 प्रतिशत स्टेफैनिया, 45 प्रतिशत ओस्ट्रोप्रोसिस और ज्यादातर महिलाओं में कैल्शियम की कमी पाई गई। शिविर का आयोजन में केएम प्रसाद, डॉ बीना प्रसाद, कोयल फार्मा के प्रतिनिधि, जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी की डॉ ईशा भारती, प्रीति, सरिता कुमारी, रिया, भारती कुमारी, मनीष कुमार और प्रद्युमन कुमार ने योगदान दिया।