पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोको : उपवास प्रार्थना का हुआ शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| लोकोस्थित परलोक राजिका अभिषेकम मंदिर पेटिका कोस्ट चर्च में मंगलवार को उपवास प्रार्थना का शुभारंभ हुअा। इसका उदघाटन महान प्रभु के दास रेव रेंज जेनीफर द्वारा प्रार्थना के साथ फीता काटकर किया गया। इसके बाद उन्होंनें प्रभु द्वारा दिए गए संदेश को बताया। उन्होंनें बताया कि इन दिनों 40 दिनों के यीशु मसीह के दु:ख भोग के विषय को लेकर स्मरण किया जाता है। साथ ही विशेष प्रार्थना भी की जाती है। पास्टर राजू ने बताया कि 20 मार्च को खजूर पर्व, 25 मार्च को गुड फ्राइडे 27 मार्च को ईस्टर संडे मनाया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने प्रभु यीशु के संदेश को सुना एवं प्रार्थना में हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...