पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सतगुरु आगे शीश भेट दियो, जे सतगुरु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिखशहीद बाबा दीप सिंह के शहादत दिवस को समर्पित दो दिवसीय विशेष कीर्तन दरबार की शुरुआत मंगलवार से सीतारामडेरा सामुदायिक भवन मैदान के विशाल सुसज्जित पंडाल में हुई। इस दौरान काफी संख्या में संगत ने गुरु दरबार में मत्था टेका और खुशियां प्राप्त की। पंजाब के अमृतसर से पहुंची बीबी कुलविंदर कौर ढाडी जत्था ने बाबा दीप सिंह की शहादत पर प्रकाश डाला। कविशरी अंदाज में उन्होंने बाबा दीप सिंह की गुरु घर के प्रति सेवा भावना का गायन किया। उन्होंने बताया कि जब हम गुरु घर आकर शीश झुकाते हैं, तो गुरु के हो जाते हैं।

भाई बलविंदर सिंह लोपोके हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले ने गुरवाणी कीर्तन के रस में संगत को गुरु भक्ति में लीन किया। उन्होंने सतगुरु आगे शीश भेट दियो, जे सतगुरु साचे भावे...। मेरे राम तोड़ बंधन माया कर कै कम लाए...आदि गुरवाणी कीर्तन की प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया। प्रो. सुखविंदर सिंह लुधियाना वाले ने भी कथा के माध्यम से गुरु उपदेशों से संगत को गुरु घर से जुड़ने को प्रेरित किया। इससे पूर्व स्थानीय जत्था बीबी तजिंदर कौर एंड टीम ने संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

सीतारामडेरा सामुदायिक भवन मैदान में सजे दरबार में कीर्तन सुनती संगत।

सुबह में सीतारामडेरा गुरुद्वारा में रविवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे गुरुद्वारा से सजे हुए पंडाल तक शोभायात्रा निकाली गई। जुगो-जुग अटल साहिब श्री गुरुग्रंथ साहिब को सुसज्जित पालकी साहिब में पुष्पवर्षा करते हुए सजे हुए पंडाल में प्रकाश किया गया। इस दौरान संगत शोभायात्रा में वाहेगुरु का सिमरन करते हुए चल रही थी, जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके बाद कीर्तन दरबार का आगाज हुआ। शाम को भी रहिरास साहिब के पाठ उपरांत शाम सात बजे से देर रात संगत गुरु भक्ति में लीन रही। दोपहर में संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। शाम के दीवान में सीजीपीसी के प्रधान इंदरजीत सिंह, अकाली दल के रामकिशन सिंह समेत कई गुरुद्वारा प्रतिनिधियों ने समागम में शिरकत की और गुरु घर में मत्था टेका। बुधवार को भी दोनों वेला कीर्तन दरबार सजेगा।

समागम के दौरान गुरुओं की पेंटिंग संगत को आकर्षित कर रही थी। कदमा की महिला सरबजीत कौर द्वारा उक्त पेटिंग में कला बिखेरी गई थी। सुबह में संगत की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई, जिसमें कई लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। उधर, गुरुद्वारा कमेटी के सौजन्य से अकाली दल द्वारा खंडे का बाटा गुरुद्वारा साहिब में तैयार किया गया, जिसमें 18 लोगों ने अमृतपान किया।

येकर रहे सहयोग : प्रधानकरम सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह काले, अमरजीत सिंह, अविनाश सिंह, गुरपाल सिंह, बलबीर सिंह, परमजीत सिंह चन्नी टेंट वाले, त्रिलोक सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, चरणजीत सिंह आदि।

सुबह

9.30से 10.15 बजे तक : बीबी तजिंदर कौर, बीबी सिमरन कौर स्थानीय जत्था।

10.15से 10.45 बजे तक : बीबीअमनदीप कौर स्थानीय जत्था।

10.45से 11.45 बजे तक : प्रो.सुखविंदर सिंहजी लुधियाना वाले की कथा।

11.45से 01.00 बजे तक : भाईबलविंदर सिंह लोपोके हजूरी रागी श्री दरबार साहिब का कीर्तन।

01.00से 02.30 बजे तक : बीबीकुलविंदर कौर खालसा ढाडी जत्था अमृतसर (उपरांत अरदास समाप्ति)।

शाम

07.00 से 08.00 बजे तक : बीबीतजिंदर कौर, बीबी सिमरन कौर स्थानीय जत्था।

08.00से 09.00 बजे तक : प्रो.सुखविंदर सिंहजी लुधियाना वाले की कथा।

09.00से 10.00 बजे तक : बीबीकुलविंदर कौर खालसा ढाडी जत्था अमृतसर।

10.00से 11.00 बजे तक : भाईबलविंदर सिंह लोपोके हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर का कीर्तन (उपरांत अरदास समाप्ति)।

खबरें और भी हैं...