काशीडीह : बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जमशेदपुर| काशीडीहहाई स्कूल में मंगलवार को केजी नाइट समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डेजी इरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इरानी ने एलकेजी और यूकेजी के बच्चों को सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों ने नृत्य और नाटक की प्रस्तुति देकर पैरेंट्स का मनोरंजन किया। इन प्रस्तुतियों के जरिये बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और पॉलिथीन फ्री जोन बनाने का संदेश दिया। बच्चों ने पैरेंट्स को शपथ दिलाई कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे। स्कूल के प्राचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर शिक्षक राकेश पांडेय, वर्णिता बासु, रूमा घोषाल, अंकिता शर्मा, कल्पना चटर्जी, सुनीता हेनरी, करिश्मा, मनमीत कौर, छंदा राणा आदि उपस्थित थे।