पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमएड करने के लिए नहीं जाना होगा बाहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर/चाईबासा

एमएडकरने के लिए अब कोल्हान के बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को अन्य विवि जाने की परेशानी नहीं उठानी होगी। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में एमएड की पढ़ाई पूरी तरह से व्यवस्थित करने की योजना है। बुधवार को एमएड शिक्षक पद के लिए 8 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसमें विभागाध्यक्ष पद के लिए एक, सहायक प्रोफेसर पद के लिए 3 एसोसिएट पद के लिए 4 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ, वहीं इसी पद के लिए चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

बुधवार को ही बीएड शिक्षक बहाली के लिए 13 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। पांच सदस्यीय बोर्ड में केयू की प्रोवीसी डॉ शुक्ला मोहंती, रांची विवि के प्रॉक्टर डॉ दिवाकर मिंज, बीएचयू के जीसी भट्टाचार्य, बिहार के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कौशल किशोर भुवनेश्वर विवि के डॉ दास शामिल हुए। साक्षात्कार की प्रक्रिया लगभग सात घंटे तक चली। इससे पूर्व अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच पड़ताल की गई।

पैनल की सूची दो दिनों में होगी जारी

बीएडएमएड के शिक्षक पद पर बहाली के लिए साक्षात्कार बुधवार को पूरा किए जाने के बाद अब अभ्यर्थियों के प्राप्तांक अंकों के आधार पर पैनल तैयार किया जाएगा। एक से दो दिनों के भीतर पैनल की सूची जारी की जाएगी। वहीं कॉलेजों में शिक्षकों की जरूरत के अनुसार मेधा सूची के आधार पर इनकी बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चांसलर ट्रॉफी क्रिकेट टीम चयन में खूब बजी तालियां

चांसलरट्रॉफी के लिए केयू की क्रिकेट टीम का चयन करने के लिए बुधवार को महिला कॉलेज परिसर में विभिन्न कॉलेजों से प्रतिभागी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत डीएसडब्ल्यू डॉ पद्मजा सेन ने की। इसके बाद विभिन्न कॉलेजों से आई छात्र-छात्राओं द्वारा अपने खेल का प्रदर्शन किया गया। बेहतर प्रदर्शन के लिए कॉलेज की छात्राओं समेत बाहर से आए प्रतिभागियों द्वारा ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया प्रदर्शन के आधार पर दोनों टीमों के खिलाडि़यों की सूची तैयार की गई मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ शैलबाला दास, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ लोकनाथ, प्रो. प्रतिभा सिंह समेत काफी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक मौजूद थे।

साक्षात्कार लेते बोर्ड के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...