क्विज से मिमिक्री तक में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के तीसरा युवा महोत्सव के दूसरे दिन के इवेंट्स के लिए मेजबान की ओर से जो क्वालिटी पूर्ण संसाधन उपलब्ध कराए गए, उसकी बदौलत प्रतिभागियों का प्रदर्शन निखर गया। क्विज से लेकर मिमिक्री तक में कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जिस प्रतिभा का परिचय दिया, उसे देख निर्णायक की भूमिका में मौजूद शहर के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने कहा कि कुछ प्रतिभागी ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर संसाधन मार्गदर्शन मिल जाए, तो वे ऊंचाई तक जाएंगे।
लोक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
आज होगा महोत्सव का समापन
तीनदिवसीय युवा महोत्सव का समापन गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में होगा। इससे पहले स्कूल के इवेंट हाल में फाइन आर्ट्स इवेंट के तहत स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले माडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन के अलावा ऑडिटोरियम में वन-एक्ट प्ले, स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अंत में महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
क्विज से हुई दूसरे दिन की प्रतियोगिता की शुरुआत
महोत्सवके दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 10.30 बजे क्विज फोक डांस (लोक नृत्य) प्रतियोगिता से हुई। एमएनपीएस में ही दो जगह पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि प्रतिभागी शिक्षकों का अधिक समय बर्बाद हो। क्विज के पहले राउंड में 13 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रारंभिक राउंड के बाद छह टीमों का चयन किया गया। इसके बाद कोलॉज, फोक डांस, म्यूजिक लाइट वोकल इंडिया, क्लासिकल वोकल सोलो, माइम मिमिक्री का आयोजन किया गया।