पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिया को वसंत बहार क्वीन का खिताब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| सोनारीसर्किट हाउस में बुधवार को संस्कृति महिला मंडल की ओर से वसंत उत्सव मनाया गया। मंडल की सभी सदस्य पीले नारंगी परिधान में नजर आईं। उत्सव में वसंत बहार क्वीन का चयन किया गया। साथ ही बुके बनाओ स्पर्धा का भी आयोजन हुआ, जिसमें 15 महिलाओं ने भाग लिया। कदमा की रिया अग्रवाल को वसंत बहार क्वीन के खिताब से नवाजा गया। वहीं, आशा मिश्रा को बुके बनाओ स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार मिला। संस्कृति मंडल की अध्यक्ष उषा झा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भजनों से हुई। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विमला, राम जानकी, भावना, ऋतु, कमलेश, आनंद सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...