पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेंस यूनियन का लोको शेड में धरना, आज से वोटिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| लोकोइलेक्ट्रिक शेड के टीआर सेक्शन में रेलकर्मियों को हाथ की सफाई के लिए केरोसिन नहीं देने के विरोध में बुधवार को रेलवे मेंस यूनियन ने धरना दिया। इस दौरान सीनियर डीईई आनंद सदाशिव ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त किया कि केरोसिन की व्यवस्था पूर्व की तरह शुरू की जाएगी। वहीं, बैठक में बताया गया कि मार्च में रेलवे में होने वाली हड़ताल के लिए 11 12 फरवरी को कर्मचारियों की राय लेने के लिए वोटिंग अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में जोनल उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा, मंडल संयोजक जवाहर लाल, पवन कुमार, अनंत प्रसाद, बरमेश्वर सिंह, बीआरएम राव, गोपाल कर, बीके ठाकुर, बालक दास, बीके शर्मा, दुर्गा सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...