विधायक साधुचरण महतो ने दिया मदरसा जमियतुन निसा को सहयोग का आश्वासन
जमशेदपुर| ईचागढ़के विधायक साधुचरण महतो ने बुधवार को कपाली स्थित जमियतुन निसा के पदाधिकारियों संग बैठक की। मदरसा के पदाधिकारियों ने विधायक को संस्था की पूरी जानकारी दी। मदरसा के डाॅ नूरुज्जमां खान के अनुसार, विधायक ने इस बाबत सरायकेला- खरसावां जिले के शिक्षा अधीक्षक और शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर बात की। इसके बाद विधायक ने लड़कियों के अनाथालय सह मदरसा को मान्यता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर रुहुल जमील अहमद अन्य लोग मौजूद थे।