इंसानियत बचाओ तहरीक चलाएगी झारखंड तंजीम
जमशेदपुर| आतंकवादजैसी सोच इस्लाम के खिलाफ है और शांति फैलाना इसका पैगाम है। ऐसे में हमारी संस्था आतंकवाद के खिलाफ इंसानियत बचाओ तहरीक (अभियान) चलाएगी। यह बातें बुधवार को झारखंड तंजीम नामक संस्था के केंद्रीय प्रधान सचिव मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहीं। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समाज में जागरूकता लाना, युवाओं को किसी बहकावे में नहीं आने के प्रति सजग करना, सरकारी योजनाओं का लाभ किस तरह उठाया जाए और योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर आवाज बुलंद करना आदि है। उन्होंने कहा कि संस्था वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आतंकवाद के नाम पर हो रही बेगुनाहों की गिरफ्तारी के खिलाफ भी आवाज बुलंद करेगी। इसी मुद्दे पर गुरुवार को जुगसलाई में उलेमा-ए-कराम और समाज के अन्य प्रमुख प्रतिनिधियों की बैठक होगी। इसमें अभियान की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद प्रेसवार्ता होगी।