पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कंपनी के प्रतिनिधियों ने मानगो बस स्टैंड से पांच होर्डिंग हटाई, प्रशासन ने की जांच

कंपनी के प्रतिनिधियों ने मानगो बस स्टैंड से पांच होर्डिंग हटाई, प्रशासन ने की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| मानगोबस स्टैंड (जेपी बस टर्मिनल) परिसर आसपास लगी अवैध होर्डिंग्स को हटाने का काम कंपनी ने स्वत: बुधवार से शुरू कर दिया। बस स्टैंड परिसर में विजन एंड विजन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से छह होर्डिंग लगाई गई थी। जमशेदपुर अक्षेस ने इन होर्डिंग्स को अवैध करार देते हुए हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। विजन एंड विजन की ओर से जब होर्डिंग हटाने की पहल नहीं हुई, तो प्रशासन ने होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई मंगलवार की रात में शुरू कर दी। एसडीओ सूरज कुमार की अगुवाई में गई टीम ने कई होर्डिंग हटाए। इस दौरान विजन एंड विजन के प्रतिनिधि ने होर्डिंग आवंटन के संबंध में कुछ कागजात एसडीओ को दिखाए। एसडीओ ने कागजात को अधूरा करार देते हुए होर्डिंग को हटाने का काम जारी रखा था। इसके बाद विजन एंड विजन के प्रतिनिधि ने एसडीओ से आग्रह किया था कि एक दिन की मोहलत दी जाए वे खुद ही होर्डिंग हटा लेंगे। प्रशासन ने एक होर्डिंग को हटा दिया और पांच को इस शर्त के साथ छोड़ दिया कि बुधवार की शाम पांच बजे तक अगर होर्डिंग नहीं हटी, तो कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच के लिए एसडीओ सूरज कुमार जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी बस स्टैंड गए थे।

खबरें और भी हैं...