पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • राय यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

राय यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडराय यूनिवर्सिटी (जेआरयू) ने वर्ष 2012 में अपनी स्थापना के बाद से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस में लोगों को प्रशिक्षण देना शुरू किया। साथ ही छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए प्रोफेशनल कोर्स के बाद उनके प्लेसमेंट के लिए विवि ने करियर मैनेजमेंट सेल की स्थापना की।

इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देना और ट्रेनिंग के बाद उनके प्लेसमेंट की दिशा में पहल करना है। इसका नतीजा यह है कि जेआरयू के 100 से अधिक स्टूडेंट्स ट्रेनिंग के लिए सेल, सीसीएल, यूसीआईएल, एचइसी, एसइसीएल, उषा मार्टिन, एचडीएफसी बैंक, पेंटालून, केनरा बैंक, टाटा मोटर्स, बंधन बैंक, बिग बाजार जैसे विभिन्न सरकार ‌व निजी संस्थानों में हैं। वर्ष 2015-16 में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस इंटरव्यू कर जेआरयू के स्टूडेंट्स को जॉब दिलाने की दिशा में गंभीरता दिखाई है। इसी प्रक्रिया में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस के अंतिम सेमेस्टर के काफी छात्रों ने कई कंपनियों के प्लेसमेंट इंटरव्यू में भाग भी लिए। इनमें धनबाद इंस्ट्रूमेंट एलएपी, इंडिगो एयरलाइंस, हेंज इंडिया, कंप्यूटर एड, नक्षत्र चैनल, वासुदेव होंडा, राहुल ऑटोमोबाइल, दिएनोद, टेलीनॉर आदि में प्लेसमेंट लिया है। जानकारी के अनुसार, विवि में प्राइवेट बैंक, रिटेल सेक्टर और आईटी की कई कंपनियां आने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...