बैंक सेवियों को दी योजनाओं की जानकारी
जमशेदपुर| झारखंडराज्य सहकारी बैंक एवं नाबार्ड के सौजन्य से बुधवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुअा। सिंहभूम जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक लिमिटेड (चाईबासा) की प्रबंध निदेशक मेरी पिया मिंज ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बैंक योजना से लेकर सरकार द्वारा प्रायोजित लोन योजना को गांव -गांव तक पहुंचाना है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।
इनयोजनाओं की दी गई जानकारी : वित्तीयसमावेशन, माइक्रो एटीएम बायोमैट्रिक्स डिवाइस, पौस डिवाइस, जेनरल बैंकिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, लघु एवं कुटीर उद्योग की सूक्ष्म ऋण योजना, ग्रामीण विकास योजना आदि।
येभी थे मौजूद : नाबार्डके जिला विकास प्रबंधक उपल ए. सुरीन, प्रबंधक गौतम पटनायक, उप प्रबंधक सुधीर सिंह, एसएमपी के सुबोध शरण, श्यामनंद सिंह, चैतन्य कुंकल, डीपी महंती, संतोष साहू, राजविंदर सिंह, राजीव कुमार समेत 50 लैंपस के प्रतिनिधि।
बैंक सेवियों को जानकारी देते अतिथि।