पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनिता को मिला पोटका बीडीओ का प्रभार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| धालभूमअनुमंडल की कार्यपालक दंडाधिकारी अनिता केरकेट्टा को पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोटका की प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता कुमारी का तबादला सरायकेला - खरसावां जिले के परिवहन पदाधिकारी के पद पर होने के बाद से ही यह पद खाली था। स्मिता कुमारी के तबादले के बाद डुमरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार को पोटका के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब अनिता केरकेट्टा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मृत्यंजय कुमार को घाटशिला प्रखंड के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनिता केरकेट्टा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।

खबरें और भी हैं...