17 को टाटानगर आएंगे केएस मूर्ति : दुबे
जमशेदपुर| ऑलइंडिया रेलवे एनएफआईआर के उपाध्यक्ष केएस मूर्ति 17 फरवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन आएंगे। यह बातें बुधवार को खासमहल स्थित कुंडू भवन में दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रवक्ता शिव शंकर दुबे ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि उनके टाटानगर आगमन का उद्देश्य मेंस कांग्रेस में चल रही विवाद का खुलासा करना है। मूर्ति के आगमन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान वे टाटानगर के रेलकर्मियों की समस्याएं भी सुनेंगे। मौके पर समर कुंडू, मुन्ना सिंह, सुशांत भंडारी आदि मौजूद थे।