बागबेड़ा रोड नंबर 4-5 के बीच डस्टबिन से बढ़ी परेशानी
जमशेदपुर| बागबेड़ाके रोड नंबर 4- 5 के बीच डस्टबिन रखे जाने से लोगों के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डस्टबिन बीच सड़क पर होने के कारण गंदगी बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस रोड में आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। इस संबंध में बागबेड़ा पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने जुस्को के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर बीच सड़क पर रखा डस्टबिन हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डस्टबिन तो जल्द हटाएं। ज्ञापन सौंपनेवालों में उप मुखिया मीना देवी, वार्ड सदस्य जयराम सिंह, बबिता देवी आदि शामिल थे।