आदिवासी को वनवासी कहने के खिलाफ धरना
विश्वसरना संगठन से सम्बद्ध सरना रिलीजियस फाउंडेशन ने बुधवार को डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना में बाबर खान के साथ झामुमो के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। धरना के दौरान फाउंडेशन द्वारा आदिवासी को वनवासी कहे जाने पर आपत्ति जताई। दावा किया गया कि आदिवासियों का धर्म सरना है, हिन्दू नहीं। जनगणना के धर्म कॉलम कोड में सरना को शामिल करने की मांग की गई। इस मामले पर मंगल माझी के नेतृत्व में डीसी डॉ अमिताभ कौशल को ज्ञापन भी दिया गया। इसमें कहा गया कि आदिवासी वनवासी नहीं हैं। ऐसा कहना कतई उचित नहीं है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में आदिवासी की जगह वनवासी नहीं लिखा जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में भरत लाल किस्कू, पीतांबर हांसदा, डोमन चंद्र मुर्मू, सुधीर टुडू, सोमराज सोरेन आदि शामिल थे।