पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

24 फरवरी से विद्युत कर्मी रहेंगे हड़ताल पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर| 24फरवरी से राज्य विद्युत कामगार ूनियन के कर्मचारी समेत दूसरे यूनियन के कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। 24 फरवरी काे इसकी शुरूआत जमशेदपुर एरिया बोर्ड से हो रही है। इसके बाद एरिया बोर्ड वाइज सभी जगहों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जानकारी जमशेदपुर सर्किल कार्यालय आयडा परिसर में प्रदर्शन बैठक करने के बाद पत्रकारों को यूनियन के प्रदेश महामंत्री राम कृष्णा सिंह एवं उपमहामंत्री के एन सिंह ने दी। दोनों नेताओं ने बताया कि पुरानी मांगों समेत फ्रेंचाइजी को रद्द करने को लेकर बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन के साथ तीन बार लिखित एग्रीमेंट हुआ जो क्रमश: 17 जनवरी 2014, 24 अक्टूबर 2014 27 अप्रैल 2015 को हुई। लेकिन लिखित एग्रीमेंट करने के बावजूद बोर्ड ने उनकी एक भी मांगों को पूरा नहीं किया। प्रदर्शन में सुरेश प्रसाद सिन्हा, अगस्त गोप, अशोक सिन्हा आदि शामिल थे।

प्रदर्शन करते झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के कर्मी नेता।

खबरें और भी हैं...