जेम्को में मां सरस्वती पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन
जमशेदपुर| जेम्कोस्थित एएसके स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मां सरस्वती पूजा पंडाल का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर पंडाल का उदघाटन आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह ने किया। क्लब के अमरेश कुमार ने बताया कि मुख्य पूजा शनिवार को होगी, लेकिन वसंत पंचमी शुक्रवार दोपहर 12.43 बजे से शुरू हो रही है इसलिए क्लब की ओर से दोपहर दो बजे से मां की पूजा शुरू की जाएगी। इस दौरान अनेक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस अवसर पर क्लब की ओर से प्रेम, अमित, अनिल, बंटी, अमृत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
{धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन।