पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। लांसनायक हनुमनथप्पा को सामाजिक संस्था भोजपुरी नवचेतना मंच ने गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता इंदरजीत सिंह ने बताया कि सियाचिन में छह दिनों तक 25 फीट बर्फ में दबे रहने के बाद भी जिंदा बाहर निकाले गए देश के शेर ने आज अंतिम सांस ली। भोजपुरी नवचेतना मंच की पूरी टीम ने इस वीर पुरुष को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर खड़ंगाझार चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने वीर शहीद हनुमनथप्पा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सभा में रंजीत पांडेय, अप्पू तिवारी, सोनू खान, कृष्णा पांडेय, गुड्डू हैदर, रविशंकर पांडेय, विनोद प्रसाद, गौरव तिवारी, नजर इमाम, अरुण शुक्ला आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...