हावड़ा-शिरडी ट्रेन को 3 दिन चलाने की मांग
जमशेदपुर | हावड़ासे टाटानगर होकर शिरडी जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को कम से कम तीन दिन चलाने की मांग बागबेड़ा महानगर समिति ने सांसद विद्युत वरण महतो से की है। साथ ही ट्रेन में साईं भक्तों के लिए पेंट्रीकार की व्यवस्था करने की भी पहल करने की मांग की गई है। समिति के अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सांसद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विनय तिवारी, सुदर्शन मिश्रा, रविंद्र प्रसाद, किशोर कुमार सिंह, केशवसिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, अशोक कुमार आदि शामिल थे।