पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साकची गोलमुरी से बाइक चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | एसएसपीअनूप टी मैथ्यू के निर्देश पर बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल फोर्स का गठन किया गया है। बावजूद शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह लगातार पुलिस को चुनौती देकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस क्रम में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई। दोनों मामलों में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले मामले में साकची टीना शेड से मानगो जवाहरनगर निवासी मो. महताब आलम की हीरो होंडा स्पलेंडर बुधवार को चोरी हो गई। दूसरे मामले में गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह कॉलोनी स्थित ट्यूब मेकर्स फ्लैट की पार्किंग से नीरज चौधरी की बाइक 8 फरवरी को चोरी हो गई। बहरहाल सतर्कता के बावजूद पुलिस चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

खबरें और भी हैं...